बासी रोटी खाने से क्या लाभ है?HealthPlanet

Posted on Wed 14th Dec 2022 : 13:52

बासी रोटी को दूध के साथ खाने से डायबिटिज और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों में आराम मिलता है। एसिडिटी - पेट की समस्याओं जैसे एसिडिटी और कब्ज से राहत पाने के लिए भी बासी रोटी खाना काफी लाभदायक होता है। बासी रोटी में फाइबर पाया जाता है, इसलिए ये हमारे पाचन को ठीक करने में भी मदद करती हैं।

बासी रोटी खाने के 5 फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप:-

1 डायबिटीज के रोगियों के लिए बासी रोटी खाना फायदेमंद हो सकता है। अगर आपको डायबिटीज है, तो सुबह के समय बासी रोटी को दूध के साथ खाना फायदेमंद हो सकता है। इससे आपके शरीर में शर्करा का स्तर संतुलित रहेगा।

2 अगर आपको ब्लडप्रेशर की समस्या है, तो बासी रोटी खाना लाभकारी होगा। ठंडे दूध के साथ बासी रोटी खाने से बढ़ा हुआ रक्तचाप संतुलित रहता है।

3 पेट की समस्याओं और एसिडिटी से राहत के लिए भी सुबह के वक्त दूध के साथ बासी रोटी खाना काफी लाभदायक होता है।

4 बासी रोटी सेहत बनाने वालों के लिए भी फायदेमंद है। कई फिटनेस सेंटर और जिम में एक्सरसाइज के साथ सुबह बासी रोटी खाने की सलाह दी जाती है।

5 ताजी रोटी की अपेक्षा बासी रोटी अधिक पौष्ट‍िक होती है, क्योंकि लंबे समय तक रखे रहने के कारण इसमें जो बैक्टीरिया होते हैं वे सेहत बनाने में लाभकारी होते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info